वाइल्डलाइफ एसओएस ने ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला

न्यूज़ टीम-PDU समाचार वेब न्यूज़
आगरा। लाल किला के समीप स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के ऑफिस के काउंटर में बीते दिन अचानक सांप घुस गया। जब अचानक वहां बैठे बुकिंग बाबू की नजर उस पर पड़ी तो उसके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में ऑफिस के कर्मचारी एकत्रित हो गए और वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे 2 सदस्य टीम ने सांप को बाहर निकाला। वाइल्डलाइफ एसओएस के मैनेजिंग डायरेक्टर बैजूराज ने बताया कि सांप रेड स्नेक प्रजाति का है और लगभग 6 फुट लंबा है। टीम ने ऑपरेशन के बाद सांप को पकड़ लिया अभी वह ऑब्जरवेशन में है इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।






