AGRA-चप्पलों से पिटाई, महिलाओं का फूटा गुस्सा, छेड़खानी पड़ी भारी

आगरा। कार सवार कुछ युवकों को महिला से छेड़खानी भारी पड़ गई। छेड़खानी का ऐसा तमाशा चौराहे पर हुआ कि कार सवारों की इज्जत मिट्टी में मिल गई। दरअसल यह मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला सेक्टर 1 का है। बताया जाता है कि कार सवार कुछ युवकों ने सड़क चलती महिला के साथ छेड़खानी की। अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो महिला भी रानी लक्ष्मीबाई बन गई। हाथों में चप्पल और कार का शीशा नीचे उतारकर मजनू का नशा उतार दिया।

महिला अकेली नहीं थी। छेड़खानी का विरोध करने वाली इस महिला के साथ और भी महिलाएं आ गई और दनादन कार के अंदर चप्पलों की बरसात हो रही थी। साहब कार के अंदर अपनी जान बचा रहे थे। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 में चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। तमाम ऐसे मामले सामने आए हैं जहां छेड़खानी के चलते युवकों को महिलाओं के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।

बीती रात जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के सेक्टर सेक्टर 1 में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत कार सवार रंगीन मिजाज महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था।
अभद्र भाषा का प्रयोग हो रहा था। इस पर महिला ने भी दो दो हाथ कर डाले। हाथ में चप्पल लेकर रंगीन मिजाज नशेबाज कार सवार युवकों की पिटाई कर डाली।

हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है मगर पिटाई का वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*