स्व श्री माधव सिंह बाबू जी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला ओलिंपिक संघ के तत्वधान में अखाड़ा शिवशक्ति के सहयोग से बृजकेसरी , जिलाकेसरी, जिला चैंपियन खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन दिनाँक 10/06/2018 साय 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक आर एस डी पब्लिक स्कूल नगला माना उसफार सोंख रोड़ मथुरा पर किया गया

जिसमें बृज व जनपद के 200 से अधिक पहलवानो ने हिस्सा लिया इस खिताबी कुश्ती दंगल का शुभारंभ सीओ क्राइम भारत केसरी जगदीश कालीरमन , सीओ फायर श्री संजय शर्मा , ठाकुर मेघश्याम सिंह जी चेयरमैन जिला सहकारी बैक मथुरा , विधायक प्रदीप माथुर जी , विधायक पूरन प्रकश जी आर्मी कर्नल लोकेश शरण जी द्वारा सयुक्त रूप से युवा पहलवानो के हाथ मिलवाकर किया गया । इस दंगल के आयोजक खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने बताया कि ये खिताबी कुश्ती दंगल हर वर्ष आयोजित किया जाता है इसमें कई जिलों के पहलवान हिस्सा लेते है बृज केसरी का खिताब शेरा पहलवान ने मोहना पहलवान को हराकर जीता , जिला केसरी का खिताब महेंद्र पहलवान ने पुष्पेन्द्र पहलवान को हरा कर जीता , वही जिला चैंपियन का खिताब सचिन पहलवान ने अंकित पहलवान को हरा कर जीत सभी विजेता व उपविजेता पहलवानो को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड, गुर्ज , व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया । इस दंगल का समापन उपजिलाधिकारी सदर श्री क्रांति शेखर सिंह जी , एस पी ग्रामीण श्री आदित्य शुक्ला जी , गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह जी , जिला कुश्ती संघ के अध्य्क्ष डॉ हरिओम चतुर्वेदी जी एस ओ डॉ प्रदीप सिंह जी , कोतवाल श्री जसराम जी द्वारा पुरुस्कार वितरण कर किया गया । निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह कोच , निहाल कोच , भूपेंद्र कोच , आदि ने निभाई तथा टाइम किप्रिंग व इस्कोर किप्रिंग सतीश गुर्जर व चंद्रमोहन चोधरी ने निभाई सभी अतिथियों गुरु खलीफाओं का सम्मान अखाड़ा शिवशक्ति के उम्मेद ख़लीपा द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालक आर एस डी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ठाकुर राजकुमार सिंह ने किया ।इस अवसर पर इंडियन ऑयल बोटलिंग प्लांट करसुआ अलीगढ़ के ऑफिसर व कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ननों भगत जी , महाराज सिंह , श्याम, पुराण, अमरसिंह , गिरधारी प्रधान, धर्म सिंह नेता जी लखन , वरुण, बंटी , नितिन , अंकित, महेश भानु , गंटोली पहलवान आदि उपस्थित थे






