MATHURA-युवतियां आपस में शादी करने की जिद लेकर पहुंची थाने

 मथुरा के जमुनापार थाने में आपसमें शादी करने की जिद को लेकर पहुंची दो युवतियां पुलिस ने दोनों लड़कियों के परिजनों को इस बात की सूचना दी। कुछ ही देर में दोनों के परिजन थाने पहुंच गये और अपनी अपनी लड़कियों को समझाबुझा कर घर चलने को राजी करने का भरकस प्रयास किया लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़ी रहीं। हारकर दोनों के परिजन उन्हें थाने में ही छोड़ कर चले गये। यमुनापार थाने से दोनों को महिला थाने भेज दिया गया ।

शिवानी (20) निवासी लक्ष्मीनगर और दीप्ती (18) निवासी मांट यमुनापार लक्ष्मीनगर की रामदुलारी मार्केट में दीप्ति ब्यूटीपार्लर पर काम करती हैं। महिला थाने पर दीप्ति ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी शादी करा दी जाएगी। प्यार करना कोई गुनाह नहीं है, हमें किसी से कोई मतलब नहीं हैं। हमने आपस में प्यार किया है और एक साथ रहना चाहते हैं। शिवानी थाने पर खुद को लड़के की तरह प्रस्तुत कर रही थी और बातचीत में भी लड़कों जैसा लहजा था ।

दीप्ति और शिवानी शादी की जिद को लेकर दोनों काफी देर तक जमुनापार थाने में बैठीं रहीं । बाद में उन्हें महिला थाने भेज दिया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*