शाम के मौसम की तल्खी पडी लोगों पर भारी

– आंधी के साथ पडी बरसात


न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। शनिवार की शाम को शनिदेव की बक्रदृष्टि लोगों पर भारी दिखी। देर शाम को अचानक मौसम बदल गया और देखते देखते धूल के गुबार आसमां में उठे तो एकदम बरसात की फुहार छितराने भी लगीं।
दो दिन से दिन के तापतान में हुई बृद्वि से लोग आकुल दिख रहे थे। शनिवार को ही दिन में तापतान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सुवह के समय ही लू जैसे थपेडे सताने लगे थे। मौसम में अचानक गरमी देख बरसात का आकलन लोग लगा रहे थे। मौसम विभाग ने भी खराब मौसम की भविष्यवाणी की थी। वह भविष्यवाणी शनिवार को साढे छह बजे अचानक उस समय सच होती प्रतीत हुई, जब आसमां अचानक रंग बदलने लग गया। धूल के गुबार उठने लगे थे। तेज आंधी आई। इसके बाद बरसात होेने लग गई। हालांकि बरसात के बाद मौसम में नमी घुल गई। जनपद के कई क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। फरह मथुरा, गोबर्धन, मांट जैसी जगहों पर बरसात ने अपना सौम्य रूप दिखाया। किसानों ने राहत की सांस ली। आखिर उनको ज्वार लोबिया की फसल के लिए बरसात के रूप में अमृत मिल गया। देर शाम तक आसमां से बरसात की बूंदे टपकती रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*