-मीट संरक्षण की नवीन तकनीकि से खाध सुरक्षा को मिलेगा बढावा

– अब एक साल तक सामान्य तापमान पर खाध पदार्थ रह सकेंगे सुरक्षित
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह। मूल्य सम्वर्धित बकरी मांस का उत्पादन प्रसंस्करण करने से विदेशों में मांस उत्पाद का निर्यात बढ़ेगा , जिससे विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी और देश की आय में वृद्धि होगी।
उक्त उद्गार मुख्य अतिथि समाजसेवी ए.एस.वाजपेयी ने केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के तवावधान में मांस और उसके उत्पादों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करने हेतु ‘स्वास्थ्यकर (साफ-सुथरा) बकरी वध एवं मूल्य सम्वर्धित बकरी मांस उत्पाद प्रसंस्करण‘ पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा , बकरी गरीबों की गाय है। इससे देश के किसान की आय मंे वृद्धि तभी सम्भव होगी, जब इसके उत्पाद को मूल्य सम्वर्धित किया जाए।
संस्थान के निदेशक डाॅ. एम.एस. चैहान ने कहा कि संतुलित डाइट के लिए पशु प्रोटीन की मनुष्य को आवश्यकता होती है, जो कि मांस या दूध से बने उत्पादों से इसकी जरूरत पूरी होती है। उन्होने कहा कि संस्थान में मांस से बने उत्पादों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पहली बार हो रहा है।
पाठ्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ.वी.राजकुमार ने कहा कि मूल्य सम्वर्धित मांस एवं दुग्ध व दुग्ध उत्पाद को छह माह तक रूम तापमान पर रखने की टेक्नोलाॅजी को संस्थान में ईजाद किया गया हैं। उन्होनें कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 प्रतिशत महिलाऐं भाग ले रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मांस व्यवसाय से सम्बन्धित लोगों को अपनी दिनचर्या में पशु व बकरी का वध और उसके मांस के मूल्यव़ि़़र्द्धत उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्यकर के महŸव के प्रति जागरूक करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भद्रावती महाराष्ट्र की आयुध फैक्टरी के एस.आर जम्भुकर ,श्रीमती कविता जम्भुकर,,फेयर एक्सपोर्ट इण्डिया प्रा.लि.लखनऊ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ.जावेद आई.सिद्दीकी,लखनऊ के कृषक एवं व्यवसायी अंकुर एस.चैहान, अहमदाबाद के उमेश आर, सिन्दुरिया, तेल एवं गैस उद्योग से सेवानिवृत श्रीमती गीथा नम्बियर, केरल के कृषक एलेक्स टिटूस, एस.एस.बी.टी.एग्रो प्रा.लि.मेरठ की निदेशक और सी.ई.ओ. श्रीमती स्मिता सिंह,उत्तराखण्ड के पशु चिकित्सक डाॅ.विपिन मौर्या, एस.एस.बी.टी.एग्रो प्रा.लि.मथुरा के निदेशक ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम पत्रिका का विचोमन भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आई.सी.ए.आर. गान से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.एस. वाजपेयी का स्वागत निदेशक डाॅ. एम.एस. चैहान ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। संचालन डाॅ. अरून कुमार वर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. सुमन किया ने किया।
कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. एस.के. जिन्दल, डाॅ. यू.बी. चैधरी, डाॅ. एम.के. सिंह, डाॅ. डी.के.शर्मा, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. पी.के. राउत, डाॅ. साकेत भूषण इत्यादि उपस्थित थे।






