भरतलाल गोयल,सीनियर एडिटर PDU समाचार

फरह। महुुअन गांव के समीप लगे आईडिया के टावर से बीती रात अज्ञात बदमाश चैकीदार को बंधक बनाकर 48 बैटरियों को चोरी कर ले गए। मौके पर 100 नम्बर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन घटना की रिपोर्ट तहरीर के बाद आज तक दर्ज नहीं हो सकी है।
गंाव पर रेलवे लाइन के समीप आईडिया नेटवर्क का मोबाइल टावर लगा हुआ है। बीती रात अज्ञात बदमाश मेटाडोर लेकर आए और तैनात चैकीदार रामबीर को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। वे आसानी से 48 बैटरी खोलकर ले गए। बाद में जब चैकीदार जैसे तैसे अपनी जान बचाकर बाहर आया और पास में बने ढाबा पर सूचना दी। ढाबा कर्मियों ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पडताल की। पीडित का कहना है कि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।






