– 5 वर्षीय मासूम से बलात्कार के प्रयास का मामला
विष्णु शर्मा सीनियर रिपोर्टर पी डी यू समाचार

न्यूज डेस्क। पीडीयू समाचार
—————————————-
फरह। कस्बे के शाही सराय की मासूम से बलात्कार के प्रयास के आरोपी को पुलिस द्वारा बिना कार्यवाही के छोड देने से कस्बा गरम हो गया है। स्थानीय लोगों की पहल पर बिधायक ने उच्च अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराते हुए स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाई हैं।
दरअसल कस्बा निवासी हरीओम 28 वर्ष पांच बर्षीय मासूम के पडौस में ही रहता है। इसका उसके घर भी काफी समय से आना जाना हैं। मौका देखकर वह शुक्रवार की शाम को टाफी देकर बालिका को अपने घर में ले गया और बंद कमरे में उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा तभी संयोग से बालिका का पिता वहां पहुंच गया। उसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने प्रयास के बाद उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार बाद में पुलिस ने बालिका के परिवार पर राजीनामा का दबाव बनाया और आरोपी को थाने से छोड दिया। इसकी शिकायत के कस्बे के संभ्रात लोगों ने बिधायक पूरनप्रकाश से की तो उन्होने तुरन्त कडे शब्दों में घटना की निन्दा ही नहीं की वरन स्थानीय पुलिस पर भी अंगुली उठाई और प्रकरण में स्थानीय पुलिस की भूमिका से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। बहरहाल कस्बा घटना से गरम हो गया है।
—————————————






