छात्राएं बोलीं,मनुष्य जीवन में एक पेड जरूर लगाए

– विश्वपर्यापरण दिवस पर महुअन स्थित एमबीएल ग्रुप आफ इंस्टीटयूट में हुई सेमीनार


——————————————
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
————————————–
फरह। विश्वपर्यावरण दिवस पर महुअन स्थित एमबीएल ग्रुप आफ इंस्टीटयूट में डीएलएड के स्टूडेंटस ने पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर छात्राओं ने कालेज केम्पस में एक वृक्ष भी रोपा। इस अवसर पर सेमीनार का भी आयोजन किया गया।
इसमें छात्रा अंजू ने कहा कि मनुष्य अपनी मौत पर दाह संस्कार के रूप में एक वृक्ष की लकडी को नष्ट कर देता है। तब क्या उसका पुनीत कर्तव्य नहीं बनता िकवह जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए। छात्रा ने कहा कि वृक्षों की आक्सीजन हमें निशुल्क मिलती है। छात्रा कृष्णा ने कहा कि संयुक्तराष्ट्र संघ में पहलीबार 1972 में 5 जून को विश्वपर्यावरण दिवस मनाया गया था। छात्र अंकित ने कहा कि हमारे चारों ओर जो आवरण बना हुआ है, वह जीवन के लिए संतुलित होना आवश्यक है। छात्रा गार्गी ने भी पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। अनके स्टूडेंटस ने बिगडते पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए सुधार की अपील की। स्टूडेंटस का कहना था कि प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम के लिए पर्यावरण को दुरस्त करना लाजिमी होगा। उनका कहना था कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। इनसे पृथ्वी की रक्षा ही नहीं हो रही है वरन जीवों की भी रक्षा हो रही है। उनहोने कहा कि वृक्षों के अस्तित्व से मानवजीवन का अस्तित्व जुडा हुआ है। लेकिन मनुष्य स्वार्थी होकर अंधाधुंध तरीके से पेड काट रहा हैं। दूसरी ओर कल कारखाने और उधोग प्रदूषण को बढा रहे हैं। इसके फलस्वरूप हमारा पर्यावरण दिनप्रतिदिन असंतुलित होता जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी राजेश चैधरी, केके अग्रवाल, प्रवक्ता मनोज सारस्वत, रघुवीरसिह, अर्चना और भरत गोयल आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*