बांस की लकड़ी के सहारे चल रही है हाईटेंशन की लाइन

थाना फरह क्षेत्र के गांव झुड़ावई में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक वृद्ध की मौत हो गई।

बता दें कि 60 वर्षीय झुडावई निवासी महेंद्र सिंह हर रोज की भांति क़रीब 11 बजे अपने घर से श्मशान की सफाई करने के लिए जा रहा था।तभी कमजोर औऱ जर्जर हाईटेंशन की लाइन टूट कर चलती साइकिल पर बृद्ध के ऊपर जा गिरा जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने हाईटेंशन का तार गिरकर बृद्ध की मौत की सूचना जब विद्युत स्टेशन को दी तो विद्युत स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने लाइनमैन की सूचना पर ही सप्लाई बंद करने को कहा। और काफी देर तक टूटे तारों में चिंगारियां चलती रही हालांकि बाद में सप्लाई बंद कर दी गई। पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं लेकिन विद्युत विभाग घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है और जर्जर व टूटे लेंगो तारों को बदलने में सक्रियता नहीं दिखा रहा।

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देख पहुंचे विधायक पूरनप्रकाश व तहसीलदार सदर,लेखपाल, कानूनगो घटनास्थल पहुंच गए।और विद्युत विभाग ने मृतक की पत्नी शांति देवी को 5 लाख का चेक भी दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*