FARAH-पर्यावरण पर चार्ट बनाकर डीएलएड छात्राओ ने किया जागरूक

भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
————————————–
फरह। महुअन स्थित एमबीएल ग्रुप आफ इंस्टीटयूट की डीएलएड की छात्राओं ने सेव पर्यावरण , कंन्जर्व इन्वायरनमेंट पर बेहतर चार्ट प्रदर्शित सभी का दिल जीत लिया।


इन्वायरनमेंट पर डीएलएड कालजे में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें बढते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई। इसी क्रम में चार्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बेहतर चार्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कई छात्राओं ने खाध श्रंखला पर अपनी कल्पना को साकार किया तो कई ने बढते प्रदूषण को उकेरा। इसके अलावा कई छात्राओं ने थीम से हटकर भी चार्ट तैयार किए। इस मौके पर अपने विचार करते हुए स्टूडेंटस ने कहा कि सभी को पर्यावरण बचाने की शपथ ही नहीं लेनी होगी, वरन आगे भी आना होगा। यदि पर्यावरण सुरक्षित है तो जीव सुरक्षित हैं। अन्यथा प्राकृतिक आपदा के रूप में मुसीबतों का सामना करते हुए मानव जाति ही किसी दिन विलुप्त हो जाएगी। फिर एक बार पृथ्वी खंडहर नजर आएगी। छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा िकइस बार बार बार आते तूफान, प्रचंड आंधियां बिगडते पर्यावरण की ओर संकेत कर रहे हैं। हमें अभी संभलना होगा। साथ ही स्टूडेंटस ने गर्मी में पक्षियों को प्यास से बचाने के लिए छतों और आलों में पानीभरे वर्तन रखने की भी शपथ ली। इस मौके पर प्रभारी केके अग्रवाल, राजेशकुमार, प्रवक्ता मनोज सारस्वत, रघुवीरसिंह, अर्चना, भरत गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*