– चार तस्करों को मौके पर ही किया मय तमंचा के गिरफतार
-44 लाख रूपए की कीमत की है शराब

————————————-
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर महुअन टोल से पहले एक ट्रक में अबैध शराब की 740 पेटी बरामदी की हैं। चार अभियुक्तों को मौके से गिरफतार कर जेल भी भेजा है।

नशा कारोबारियों के बिरूद्व चलाए जा रहे पुलिस अभियान के क्रम में शनिवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक महुअन टोल से पहले खडा है। उसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब भरी है। सूचना पर स्वाट टीम ने ट्रक की घेराबंदी की तो उसमें मौजूद तस्करों ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए ट्रक में सवार चार लोगों को गिरफतार कर लिया। शराब के कागज मांगे गए तो कोई वैध कागज उनके पास नहीं था। शराब को तस्करी को गुजरात ले जाया जा रहा था। मौके पर टीम ने 740 शराब की पेटी बरामद की और बयाना भरतपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र तोताराम, पथौली आगरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र तोताराम व रवि पुत्र नरेन्द्र और सुरजीत निवासी टांडा रिजासी जम्मू कश्मीर को गिरफतार कर जेल भेजा है। इनसे पुलिस ने एक तमंचा मय दो जिंदा कारतूस व फर्जी बिल और बिल्टी भी बरामद की है। शराब माफियाओं को गिरफतार करने वालों में स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, राकेश कुमार और कांस्टेबल लोकेश, सुरेन्द्र, हरवीरसिंह, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार, अभिजीत सिंह,आर्यन दुबे, नरेन्द्र कुमार, वसीम अकरम, अवनीश कुमार, चालक सुदेश कुमार आदि मौजूद थे।






