झुड़ावई-ओल रोड पर अवैध खनन का खेल जोरों पर

थाना फरह सहित दो चौकियां परखम व ओल खनन में लिप्त

फरह।पीडीयू समाचार
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिपोर्टिंग चौकी ओल व चौकी परखम के अंतराल में खनन माफियाओं का बोलबाला जोरों पर है।स्थानीय निवासियों ने बताया खनन माफियाओं की दबंगई इस कदर है कि पुलिस भी वहां जाने से कतराती है लेकिन पुलिस ने समर्थन देकर खनन माफियाओं को सक्रिय होने में सहयोग दे रखा है। बता दें कि पुलिस और प्रशासन की शह पर विगत कई दिनों से खनन माफिया का बोलबाला जोरों पर है पुलिस को जानकारी होते हुए भी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं कर रही है। वही दूसरा खनन माफिया परमिशन की आड़ में अवैध खनन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मौके पर ट्रैक्टर ट्रालीयों से खनन किया जा रहा था तथा मौके पर दो जेसीबी चलाई जा रही थी।जब एक खनन माफिया से पूछा गया तो बताया इलाका पुलिस को हफ्ता दिया जाता है

इसलिए पुलिस से कोई डर नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और पुलिस को खनन की जानकारी होते हुए भी इतने दिनों में कोई कार्यवाही नहीं की गई जब आला अधिकारियों से अवैध खनन और खनन माफियों को लेकर सवाल पूछा गया तो जानकारी ना होना बताया गया

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*