MATHURA-29 टीचर्स भर्ती में भी आ रही फर्जी नियुक्ति की बू

बीएसए आफिस में कछुआ गति से हो रही जांच
——————————————
मथुरा।PDU NEWS


—————————————
अभी हाल में हुई लगभग 12 हजार बेसिक टीचर्स भर्ती में फर्जीबाडा खुलने के बाद जनपद में तैनात 29 हजार साइंस और मैथ टीचर्स भर्ती मंे भी फर्जी नियुक्ति की बू आने लगी है। सूत्रों का मानना है कि यदि उन भर्तियों की भी निष्पक्षता और सटीक जांच की जाए तो सब सामने आ जाएगा।
दरअसल अभी प्रदेश में हुई 12 हजार बेसिक टीचर्स की भर्ती में जनपद में बडे स्तरपर धंाधली ही नहीं हुई, वरन फर्जी टैट व डीएलएड प्रमाण पत्र जनरेट कर दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया था। भंडाफोड के बाद सच की परत दर परत खुलती चली गईं। सूत्रों की बात मानें तो फर्जी नियुक्तियों मंे करोडों का घोटाला हुआ है। बीएसए आफिस के सूत्रों के अनुसार करोडों का मामला माना जा रहा है। हालांकि फर्जी नियुक्ति जारी कराने में आफिस के ही एक बाबू महेशशर्मा का हाथ खुलकर सामने आने के बाद अपनी गर्दन बचाने के लिए अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया था। लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं था। फर्जी कागजों से नियुक्ति हासिल करने वाले 24 अध्यापकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। दस को नोटिस भेजे गए हैं। लेकिन बाबू को वरदहस्त अभी भी मिला हुआ है। सूत्रों की मानें तो बाबू के खिलाफ निलम्बन के बाद रिपोर्ट की कार्यवाही इस लिए नहीं की जा रही कि इसके बाद पासा पलट जाएगा। वह इस प्रकरण में शामिल लोगों के नाम खोल सकता है। बहरहाल पूरे प्रकरण की जांच ही कछुआ गति से आगे बढ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*