FARAH-कुरकन्दा की पावर लिफ्टिर आसमां को मिला स्ट्रांग वुमैन का खिताब

कोच सहित छह खिलाडी लेकर लौटे पदक, स्वागत


भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-
फरह। ब्लाॅक मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर छोटे से गांव कुरकन्दा की नेशनल खिलाडी एक बार फिर पारवलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिताब हासिल कर चर्चा में आ गई है। अपनी टीम के साथ वह छह पदक लेकर घर वापस लौटी तो उनका भव्य स्वागत किया गया।
हरदोई में हाल में आयोजित हुई स्ट्रोंग मेन व वुमेन पावरलिफिटंग स्टेट चेम्पियनशिप प्रतियोगिता में महिला वर्ग 67 किलोग्राम में कुरकन्दा की कोच आसमां अल्वी, 56 किलो में हिना उस्मानी व उनकी टीम के अन्य खिलाडी 56 किग्रा में मोहम्मद आमिर, 67 में राकेश सिंह, 75 में महहेश कुमार, 82 में सुमित सारस्वत व रमेश पचैरी आदि ने प्रतिभाग किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आमिर, राकेश व सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। रमेश पचैरी द्वितीय व महेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत करने पर बैंच प्रेस और डैड लिफिटंग में सुमित सारस्वत को स्ट्रांग मेन और कोच आसमां अल्वी को स्ट्रांग वुमैन का खिताब मिला। पदक लेकर आसमां अल्वी अपनी टीम के साथ वापस लौटी तो उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी जीडी बारीकि, कुश्ती कोच बृजमोहन सिंह,मेंशिंग कोच पवन शर्मा, जूडो कोच लखनसिंह , जनार्दन पहलवान आदि ने माल्यार्पण खिलाडियों का स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*