MATHURA-फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में बीएसए कार्यालय पर एसटीएफ का छापा

– नियुक्ति संबंधी कई अहम दस्तावेज किए सीज,


– बाबुओं से भी की कई घंटे तक पूछताछ
भरत लाल गोयल , न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। मथुरा में बेसिक सकूलों में हुई दो दर्जन से अधिक शिक्षक भर्ती प्रकरण में मंगलवार को बीएसए आफिस पर एसटीएफ ने छापा मारकर भर्ती से जुडे दस्तावेज सीज कर दिए और इस कडी से जुडे बाबुओं से भी लम्बी पूछताछ की।
बता दें कि जनपद में दो दर्जन से ज्यादा ऐसे शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई, जिन्होने न तो डीएलएड और न उप्र की टैट परीक्षा पास की। सूत्रों के अनुसार बीएसए आफिस के एक बाबू की तरफ शक की सूई घूमी। सूत्रों के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों से भर्ती गैंग ने मोटी रकम लेकर उनके फर्जी तरीके से पूरे अभिलेख तैयार करा दिए। बाद में अपनी गर्दन बचाने के लिए बीएसए ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी और बाबू को सस्पेंड कर दिया। लेकिन घपले में स्पष्ट हाथ सामने आने के बाद भी बाबू के खिलाफ विभाग के अधिकारी रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। माना जा रहा है कि एसटीएफ की पूछताछ में उन अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिन्होने इस घपले में डुबकी लगाई है और यह भी सामने आ सकता है कि किस अधिकारी का कितना हिस्सा इस भर्ती से जुडा था। हालांकि एसटीएफ लम्बी पूछताछ के बाद चली गई। उसने अभी कोई राज नहीं खोला है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद ऐसे अधिकारियों की भी गिरफतारी सुनिश्चत हो सकती है जो इस बडे घोटाले से जुडे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*