महुअन। गांव के विजयसिंह सोलंकी के बेटे पंकज ने शनिवार को आए सीबीएसई परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में 91 फीसदी अंक बनाकर गांव का नाम रोशन किया है।

पंकज बाद स्थित केन्द्रीय बिधालय में पढ रहा है। इतने अंक देखकर उसके मांबाप फूले नहीं समा रहे हैं। छात्र की सफलता पर उसके मित्रों और परिजनों ने मिष्ठान्न वितरण भी किया।






