न्यूज टीम। पीडीयू समाचार

—————————————–
आगरा। आगरा के गांव पिनाहट गांव के तालाब में अचानक मगरमच्छ को देख ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। उन्होने तुरन्त वनविभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने छह फीट लम्बे मगर प्रजाति के घडियाल को पकडकर चम्बल नदी में छोड दिया।
बीते दिन पिनाहट गांव में ग्रामीण अमर सिंह के घर के पास स्थित तालाब में अचानक कहीं से मगरमच्छ आ गया। सुवह जब ग्रामीणों ने पानी में तैरते छह बर्षीय घडियाल को देखा तो उनमें हडकम्प मच गया। उस तालाब में ग्रामीणों के पशु भी पानी पीते थे। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखात े हुए तुरन्त वनविभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने काफी प्रयास के बाद मगर प्रजाति के घडियाल को तालाब से निकालकर चम्बल नदी में छोड दिया। निदेशक बैजूराज ने बताया कि ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी। वनविभाग और एसओएस के सहयोग से यह संभव हुआ। घडियाल लगभग चार फुट लम्बा है। लगभग छह बर्ष उसकी अवस्था होगी।
————–






