मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का वृन्दावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर आगमन हुआ। पवनहंस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प देकर किया गया। स्वागत में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर श्री विनोद अग्रवाल, विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश,विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, सदस्य विधान परिषद योगेश नौहवार, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव,मालूकपीठ आश्रम से गंगा दास, अनुराग दास, राम चंद्र दास,राम लखन दास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ , पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) के दर्शन किए। श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) पर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत श्री राधे श्याम दास , धनंजय दास, सियाराम दास,अनिरुद्ध दास एवं वासुदेव दास द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर जी के मंदिर (श्री मलूकेशवर महादेव मंदिर) के दर्शन किए, जहां पर 21 बटुक ब्राह्मणों के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया तथा पुष्पांजली अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। समाधि स्थल पर पुरोहित योगेन्द्र मिश्रा और निशांत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई तथा पूजा के दौरान किशोर देव दास महाराज एवं राजेंद्र दास महाराज उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) के दर्शन के उपरांत श्री मलूकपीठ गौशाला, श्रीमद् जगतगुरू द्वाराचार्य श्री मलूकदास जी महाराज का 452वां पावन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री जी का स्वागत श्री रसिक माधव, विष्णुदास, गंगादास, सज्जन, मनुराम दास, रामचन्द,कन्हैया लाल,गुड्डू सिंह, रसिया लाल,दीनबन्धू दास एवं देव ज्योति द्विवेदी द्वारा किया गया।मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान जी के मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने गौ-पूजन/गौ-सेवा किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया एवं माला पहनाया। उन्होंने गौ-माता को गुड एवं केला खिलाया।
श्रीमलूक पीठ गौशाला कार्यक्रम स्थल पर मंचासीन पूज्य संतो, महापुरुषों एवं अन्य गणमान्यजनों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत किया तथा उन्हें श्री बांके बिहारी जी की आकर्षक चित्रपट तथा चांदी की बासुरी भेट की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंचासीन समस्त पूज्य संतो को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया, जिसमें श्रीमदजगदगुरु द्वाराचार्य श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्रीमद जगदगुरु पीपापीठाधीश्वर परम पूज्य श्री बलराम दास देवाचार्य जी महाराज (वृन्दावन), चतुः सम्प्रदाय श्रीमहान्त परम पूज्य श्री फूलडोल बिहारी जी महाराज (चैतन्य कुटी वृन्दावन), परम पूज्य श्री रामरिछपाल दास जी महाराज, परम पूज्य श्री किशोर देवदास देवजू महाराज (गोरे लाल कुन्ज वृन्दावन), परम पूज्य श्री रसिक माधव दास जी महाराज (प्रेम गली वृन्दावन), परम पूज्य श्री मदनमोहन दास जी महाराज (वृन्दावन), परम पूज्य श्री रसिया बाबा (शरणागति आश्रम वृन्दावन), परम राधाबल्लभ निर्मोही अखाडा महामंडेलश्वर परम पूज्य श्री लाडली शरण जी महाराज तथा श्री घनश्याम तिवाडी जी राज्य सभा सांसद (जयपुर, राजस्थान) थे।






