PDU समाचार

मथुरा। हिंदी दिवस के अवसर पर बृज स्थली एकेडमी में कविता पाठ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के अतिरिक्त अध्यापकों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं की तालियां बटोरी। कार्य म का प्रारंभ स्कूल के प्रबंधक डॉ कुलदीप लवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रत्येक हाउस से 3 विद्यार्थियों ने इस कविता पाठ में हिस्सा लिया। सभी छात्रों की दमदार प्रस्तुति से कार्य म का उत्साह लगातार बढ़ रहा था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व उसकी अनिवार्यता और स्थिति को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। कुछ विद्यार्थियों ने देश प्रेम और सामाजिक मुद्दों को भी अपनी कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। भाभा हाउस के वैभव लवानिया, सोनिया और आदित्य ने अपनी प्रस्तुति से तालियां बटोरी। कलाम हाउस की पलक और कीर्ति ने अपनी शानदार कविताओं से हाउस को तीसरा स्थान दिलाया। खुराना हाउस इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस हाउस से चाहत, अभिषेक और सोनिया राघव ने आकर्षक काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इस कार्य म में रमन हाउस के कविता, अंजली और मयंक ने बाजी मारते हुए अपने हाउस को विजेता बनाया। हिंदी अध्यापक जेपी सैनी के द्वारा भी हिंदी भाषा को लेकर काव्य पाठ किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य बी डी शर्मा ने भी खोटी चवन्नी कविता सुनाकर छात्र छात्राओं का मनोरंजन किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ कुलदीप ने भी इस अवसर पर काव्य पाठ किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्य म में स्नेह लता रावत, महेश मेहरा, कपिल सक्सेना, सागर वर्मा, विष्णु चौधरी, आशीष पाठक सहित सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। कार्य का सफल संचालन हरेंद्र और विनय के द्वारा किया गया।






