मथुरा।बिजली संबंधी कोई समस्या है तो आज ही समाधान दिवस में पहुंचे

-सभी विद्युत उपकेंद्र पर एक सप्ताह तक लगेगा समाधान अभियान

-हर गांव पंचायत को मिलेगा मौका, प्रधान का भी लिया जाएगा सहयोग

सत्यप्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। आप की बिजली संबंधी कोई समस्या है तो आज ही समाधान दिवस में पहुचें। सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर एक सप्ताह तक समाधान दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की लगातार आ रही शिकायतों और इनकी संख्या को विभाग ने गंभीरता से लिया है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए अभियान शुरू किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि 12 सितम्बर से 19 सितंबर तक सभी उपकेन्द्रों पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित होंगे। एसई मिश्रा आगरा ने बताया कि शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उपकेन्द्र के आधीन आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को एक सप्ताह के अंदर आच्छादित करना होगा। विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण होगा। कनेक्शन, लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के पर त्वरित कार्यवाही होगी। सभी प्रकार के विद्युत संयोजनों (कनेक्शन) से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों जैसे ट्रांसफार्मर, फीडर लोड, वोल्टेज अथवा जर्जर तार झूल रहे ढीले तार अथवा विद्युत दुर्घटना की आशंका वाली लाइन परिवर्तन के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का निदान। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले खराब क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन एवं सुझावों पर विचार, कार्यवाही शिविर के आयोजन की जाएगी।

पुराने मीटरों के स्थान पर लगाए जाएंगे नये मीटर इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले, खराब, क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित किए जाएंगे। घटित होने वाली विद्युत दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि से संबंधित मुआवजा एवं उनकी समस्याओं को नगण्य किए जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*