-ऑटो रिक्शा किए सीज, पांच से दस गुना ज्यादा वसूल रहे थे किराया
चन्द्रप्रताप धाकरे ,PDU समाचार

मथुरा। श्रद्धाभाव से मथुरा वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं से औने पौने किराया वसूलने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को भी अब निशाने पर लिया जा रहा है। ऐसे ऑटो रिक्शा चालक किराये के लिए अक्सर श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता भी करते हैं। इससे धार्मिक स्थल की छवि को बट्टा लगता है। कई बार दोबारा नहीं आने की बात तक कहते पाए जाते हैं। इससे निपटने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी श्रद्धालुओं से किराये के नाम पर लूट खसूट करने वाले दर्जन भर लोगों के खिलाफ कार्यवाही की थी। भ्रमण के लिए वृंदावन आए श्रद्धालुओं से ई रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा अधिक किराया वसूले जाने पर पुलिस ने तीन ई रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। तीन ई रिक्शा और ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके ई रिक्शा और ऑटो सीज कर दिए। गौरतलब है कि मथुरा और वृंदावन में ई रिक्शा तथा ऑटो चालक श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलते हैं। अक्सर निर्धारित से 10 गुना तक किराया वसूल किया जाता है। मजबूरी में तीर्थयात्री उत्पीड़न का शिकार होते हैं। जिससे इस तीर्थ स्थल की छवि पर विपरीत असर पड़ता है। पुलिस ने आज ऐसे ही रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। 5 से 10 गुना अधिक किराया वसूलने वाले ई रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ थाना वृंदावन पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन ई रिक्शाध् ऑटो टेंपो सीज कर दिए और तीन चालकों को गिरफ्तार कर लिया।






