मथुरा।मथुरा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले सपा को नकार चुकी है जनता

-डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

-गौसना में आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग

देवेन्द्र गोस्वामी प्रधान संपादक ,PDU समाचार

मथुरा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रविवार को मथुरा में कहा है कि समाजवादी पार्टी को जनता नकार चुकी है। कभी थाने, चौकियों पर गुंडा माफिया और अराजक तत्वों का राज हुआ करता था। समाजवादी पार्टी डिरेल हो चुकी है, अब सपा हाशिए पर है। आने वाले चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सभी प्रयोग कर देख चुके है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलेगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में भी हाईवे पर गुंडे गाड़ियों में बंदूक लेकर घूमते थे। जनता अब अमन चाहती है। प्रदेश अब दंगा मुक्त है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार को मथुरा पहुंचे थे। यह बातें उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन के पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यालय मथुरा में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में रजिस्टरों का अवलोकन किया और सीएमएस से पूछा कि कितने लोग इमरजेंसी में भर्ती हैं। जिस पर सीएमएस ने बताया कि तीन मरीज इमरजेंसी में है। उन्होंने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिवारजनों से वार्ता की और हाल चाल पूछा। उन्होंने मरीजों से पूछा कि कैसा इलाज मिल रहा है, अस्पताल में डॉक्टर आते हैं या नहीं, अस्पताल की सुविधाओं से आपको कोई परेशानी तो नहीं है, खाना मिल रहा है, दवा समय से आपको मिल रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्लॉक राया के गौसना के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया स श्री पाठक जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया स कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी जिसमें यशोदा, रेनु, करिश्मा और ज्योति थी उन्होंने दो शिशुओं जीतू और विष्णु का अन्नप्राशन किया स उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया स प्राथमिक विद्यालय में मौजूद बच्चों से वार्ता की और शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया स उन्होंने पूरे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया स उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से नाम, खाने एवं खेलने के सम्बन्ध मे पूछा, जिसमें बच्चों ने बहुत प्यार से हस्ते हुए अपने नाम बताते हुए कहा कि हम कबड्डी खेलते है और हमें बढि़या भोजन मिलता है जिसपर उप मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रसन्नता की गई। कार्यक्रम में माननीय विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा जी, पुलिस अधीक्षक नगर एम.पी.सिंह, पीडी अरुण उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चैधरी, डीसी एनआरएलएम दुष्यंत कुमार, बीडीओ मुदगल, सिडीपीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी सिडीपीओ राया सर्वेश बाला, मुख्य सेविका सुमन, वंदना सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*