मथुरा।मथुरा में अब अवैध खनन को रोकेगी टास्क फोर्स

-ओवरलोड 10 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया

– छह लाख का जुर्माना लगाया, आठ वाहनों का चालान किया गया

देवेन्द्र गोस्वामी, PDU समाचार

मथुरा। अवैध खनन में लगे माफिया पर अब टास्क फोर्स नकेल कसेगी। शासन के निर्देश पर जनपद मथुरा में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स में परिवहन विभाग, खनन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। यह टीम संयुक्त कार्यवाही करती है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शनिवार की रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में परिवहन, खनन एवं पुलिस विभाग तथा प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ओवरलोड 10 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया तथा आठ वाहनों का चालान किया गया है। जिससे लगभग छह लाख से अधिक का जुर्माना परिवहन तथा खनन विभाग द्वारा किया गया है। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी महावन निकेत वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मनोज वर्मा, जिला खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह तथा पुलिस विभाग व अन्य प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*