मथुरा।अभियानः तीन दिन में पुलिस ने 630 पियक्कड़ों को सिखाया सबक

-सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस चला रही है अभियान

देवेन्द्र गोस्वामी प्रधान संपादक, PDU समाचार

मथुरा। खुले में और सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने तीन दिन में 630 लोगों को सबक सिखाया है। शनिवार को कुल 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। इससे पहले शुक्रवार को 295 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आम जनमानस में अशांति व असुरक्षा का भाव उत्पन्न करने वाले 188 लोगों की पुलिस ने धरपकड़ की। रविवार को थाना जैत में 23, थाना शेरगढ़ में 21, थाना राया में 19, थाना सुरीर में 13 थाना हाईवे में 13, तथा जनपद में कुल 188 व्यक्तियों’ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*