मथुरा।पैरों पर गिर गिडगिडाई महिला, मेरे पति को ढूंढ दो साहब

-27 अगस्त से गायब है शीलेश का पति, गुमशुदगी कराई थी दर्ज

देवेन्द्र गोस्वामी/सत्यप्रकाश निगम ,PDU समाचार


मथुरा। रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए आने वाले थे। जिलाधिकारी, एसएसपी सहित दूसरे आलाधिकारी उनके आगमन से पहले जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। इसी बीच दो तीन महिलाएं भी जिला अस्पताल आ गईं। शीलेश नामक महिला उप मुख्यमंत्री से मिलने की बात करने लगी। आलाधिकारियों की मौजूदगी में महिला ने पुलिस पर उसके पति को नहीं खोजने के आरोप लगाए। इस पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला की पूरी बात सुनी। इस बीच महिला ने एसएसपी के नाम एक प्रार्थनापत्र भी दिया। प्रार्थनापत्र में शीलेश पत्नी धर्मेन्द्र उर्फ गोलू निवासी 16डी रामनगर कॉलोनी थाना कोतवाली ने कहा है कि 27 अगस्त को उनके पति धर्मेन्द्र जिला अस्पताल में अपने भाई को देखने आए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। जिसकी गुमशुदगी थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज हुई। इसके बाद से पुलिस ने उनके पति को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया है। महिला ने प्रार्थनापत्र में कुछ लोगों पर शक भी जताया है। एसएसपी ने महिला की बात सुनवाई के लिए अधीनस्थों को आदेश किया। एसएससी ने पीड़िता को संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि महिला का कहना है कि वह डिप्टी सीएम से मिलना चाहती थीं लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*