-42049 वृद्धजनों के आधार का हो चुका है सत्यापन
-इस साल 2945 नए वृद्धजन पेंशन योजना में जोड़े गए
देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक, सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। वृद्धजन पेंशन के पात्रों का आधार सत्यापन कार्य जारी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह ने अवगत कराया है कि इस वर्ष जनपद में 2945 नए वृद्धजन पेंशन योजना में जुड़े है। समाज कल्याण विभाग टीम बनाकर घर घर रहा है आधार सत्यापन । जनपद में 42049 लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूरा, 37873 वृद्धजनों को मिल रहा है वृद्धावस्था पेंशन का लाभ। आधार प्रमाणीकरण से लाभार्थियों को पेंशन मिलने में होगी सुविधा। समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार सत्यापन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए अभियान शुरू किया हैं। वृद्ध जनों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए विभाग के अधिकारी टीम बना कर घर घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे है। अब तक जनपद में 42049 वृद्धजनों के आधार सत्यापन का कार्य हो चुका है। समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में 67217 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। आधार सत्यापन से पात्रों को मिलेगा लाभ आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराने से लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि भेजी जाएगी, जिससे बैंक का खाता अथवा आईएफसी कोड में परिवर्तन होने पर लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि मिलने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होगी, आधार प्रमाणीकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सही व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो तथा लाभार्थियों को दोहरा भुगतान से रोका जा सके एवं अधिक से अधिक वृद्धजन इस योजना से लाभान्वित हो सके।
इन्हें मिल चुकी है पेंशन
37873 खातों तक पेंशन भेजने की प्रक्रिया पूरी लाभार्थियों को समय से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए उनके आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 2945 नवीन लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत की जा चुकी है और 42049 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अभी तक लगभग 37873 लाभार्थियों के खाते में धनराशि अन्तरित कर दी गयी है तथा 29344 शेष पात्र लाभार्थियों के खाते में धनराशि अंतरित की कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार अब तक लगभग 37873 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि अन्तरित करने की कार्यवाही की जा चुकी है।
कोई परेशानी हो तो 14567 पर कॉल करें
सभी लाभार्थी यथाशीघ्र अपने आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करा लें, जिससे उनके खाते में धनराशि का अन्तरण किया जा सके। सभी लाभार्थियों को पूरे 12 माह की पेंशन धनराशि का भुगतान किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग सभी पात्र वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशन की धनराशि समय से प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य हो रहा है, ताकि कोई छूट न जाए। फिर भी किसी वृद्ध को कोई असुविधा है तो 14567 पर कॉल करें, हम उनके घर पहुंचेगें ।






