मथुरा।प्रदेशीय माध्यमिक ताइक्वांडो में प्रेम को मिला रजत पदक

सत्यप्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। आगरा मंडल की 66 वीं प्रदेश माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज वजीरपुरा रोड ऑडिटोरियम में आयोजन 10 सितंबर से शुरू हो गया है। जीटीएएम ताइक्वांडो एसोसिएशन कोच गोविंद अग्रवाल ने बताया कि प्रेम अग्रवाल अंडर 14 में 32 से 35 किलो भार वर्ग में मंडल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन होने पर प्रदेशीय स्तर पर अपना दमखम से कौशल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। संघ के अध्यक्ष योगेश राठौड़, संजय अग्रवाल, रविंद्र सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, बंटी कुमार ने हार्दिक बधाई दी। जल्दी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*