■ अव्यवस्थित खड़े टेम्पो और लोगों का लगा रहता है झुंड
सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

फरह । आसमा से उजाले के उतरने का वक़्त भी ठीक से नहीं होता, फरह चौराहा समस्याओं के गुबार से घिर जाता है। मुसीबतें अकार लेना शुरू कर देती हैं। आप सुबह यहां आइए फरह चौराहा आपको किसी मौत के चौराहा से कम नजर नहीं आएगा। कस्बे में हाईवे पर फ्लाइओवर बन चुका है, किंतु यहां की मुसीबतों का ग्राफ कम नहीं हुआ है। फ्लाइओवर के नीचे से लेकर दोनों ओर सर्विस रोड पर ऑटो वाले बेहिसाब कब्जा जमा लेते हैं। और किसी वाहन के निकलने लायक रास्ता भी शेष नहीं रह पाता। संयोग से सर्विस रोड से कोई ट्रक या कार गुजर रही हो तो हॉर्न पर हॉर्न शुरू हो जाते हैं,
उसके बाद ऑटो चालक उनको रास्ता उपलब्ध कराते हैं। सुबह की शांत फिजा में वाहनों के हॉर्न की तेज आवाज लोगों को मानसिक रूप से चिड़चिड़ा बना रही है। फिर यहां दोनों ओर जाम के कारण दुर्घटनाओं का डर भी हर समय मडराता नजर आता है। यहां से होकर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं भी पैदल अपने कॉलेज जाती है। ऐसे में उनके साथ भी कभी कोई हादसा हो सकता है। बीते दिन एक कार चालक साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग गया।






