गोवर्धन। दीन दयाल इंटर कॉलेज मैं बनाया गया शिक्षक दिवस

गोवर्धन क्षेत्र के सभी विद्यालयों में बनाया या शिक्षक दिवस

सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार 

गोवर्धन। अडीग गांव में स्थित दीनदयाल इंटर कॉलेज में सोमवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिवस समारोह को शिक्षकों और छात्र और छात्राओं के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबधंक ने बताया कि सर्वप्रथम 1962 में डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस पहली बार शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया था। सारी दुनिया एक विद्यालय है तथा पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल शिक्षक शिक्षा ही नहीं देता बल्कि जीवन के आध्यात्मिक अर्थ को भी समझाता है । वही कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद यादव ने सभी छात्र और छात्राओ को शिक्षक दिवस और शिक्षक के महत्व को समझाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*