■ 40 माध्यमिक और 35 बेसिक शिक्षकों को किया सम्मानित
देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक, सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षक दिवस संयुक्त रुप से बीएसए डिग्री कॉलेज के श्याम चरण हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा वृंदावन विधानसभा से विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा सरस्वती मां के चित्रपट पर माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर 40 माध्यमिक और 35 बेसिक के शिक्षकों को विद्यालय निरीक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ज्योति दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के आर बालिका इंटर कॉलेज और प्रेम देवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी जी के शिक्षक दिवस कार्यक्रम को प्रोजेक्ट पर लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा द्वारा सभी शिक्षकों को संबोधित किया गया उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को लगन और निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन बीएसए द्वारा दिया गया इस अवसर पर गोवर्धन के विधायक पूरन प्रकाश ब्लाक प्रमुख सोयाराम शर्मा, जिलाधिकारी नवनीत चहल, अंजू शर्मा और देवेश आदि उपस्थित थे।






