मथुरा।विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश और DPRO श्रीमती किरण चौधरी ने किया पीरामल सर्वजल’ प्लांट का लोकार्पण

झुडावई गाँव में ग्रामीणों को मिलेगा एटीएम से शुद्ध जल

एटीएम कार्ड से ग्रामीण प्राप्त कर सकेंगे प्यूरिफाई वाटर

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक,सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। फरह ब्लाक क्षेत्र के ग्राम झुरवाई में स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के सी एसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत ‘पीरामल सर्वजल और इनेबल हेल्थ सोसाइटी के द्वारा शुद्ध पेय जल हेतु प्यूरिफिकेशन प्लांट लगाया गया है। इससे गांव के लिए शुद्ध पेयजल का सुविधा उपलब्ध होगी। प्लांट का शुभारंभ श्री पंकज प्रकाश जी ने रिबन काटकर किया। इस प्लांट में 500 लीटर प्रति घंटा क्षमता वाली प्योरीफिकेशन मशीन व वाटर एटीएम मशीन लगायी गयी है।
पीरामल सर्वजल सुविधा के टेरटरी मैनेजर दुर्गानंद यादव ने जानकारी दी कि ‘पीरामल सर्वजल प्रोजेक्ट’ में आधुनिक व नई तकनीक की प्योरीफिकेशन मशीन लगवाई गयी है। इसके संचालन के लिए इस 11 सदस्यीय की ‘जल समिति’ का गठन किया गया है। समिति में 50% महिलाएं भी सदस्य हैं। इससे ग्रामीणों को शुद्ध जल एटीएम से मिलेगा। ग्रामीणों को एटीएम कार्ड दिए गए हैं। एटीएम मशीन से कार्ड को टच करते ही बोतल भरेगी l

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री प्रताप सिंह राणा जी ने कहां की ग्रामीणों को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा जिससे बीमारियों से निजात मिल सकेगी। उन्होंने स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक, पीरामल सर्वजल और इनेबल हेल्थ सोसाइटी की प्रशंसा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*