देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक ,सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है वहां गुरु ही खुद अपने शिष्यों के भविष्य का दुश्मन बन कर बैठा है। जनपद के फरह ब्लाक के अंतर्गत गांव हथियावली के प्राथमिक विद्यालय का है जहां शिक्षा लेने जाने वाले नाजुक कोमल देश के भविष्य को किताबी ज्ञान देना तो गया दूर उनको विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा किताबी ज्ञान छोड़, झाड़ू पोहचा बर्तन सफाई विद्यालय मे करवाती है। हद तो जब हुई तब विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे ने आरोप लगा तो यह है बताया कि हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा मैडम हमसे अकेले कमरे में ले जाकर पैर दबाती है और अपने सर की मालिश करवाती है। पढ़ाना लिखाना कुछ नहीं मैडम पूरे दिन फोन में लगी रहती हैं।जब बच्चों द्वारा बर्तन साफ करने की वायरल वीडियो को पत्रकारों ने देखा तो वीडियो की जानकारी जनपद के पत्रकारों को लगी तो पत्रकार विद्यालय मे प्रधानाध्यापका सीमा द्वारा बच्चों के साथ हो रहे कृत्यो की जांच पड़ताल करने गांव हतियावली पहुंचे तो बच्चे व उनके परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्या करें हम बहुत परेशान हैं ना तो हमारे बच्चों को मैडम पढ़ाती है और ना हमे विद्यालय के अंदर घुसने देती है और कभी कबार हम घुस भी जाएं तो मैडम हम से मारपीट पर उतारू हो जाती है और हमें एक्ट में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देती है कई बार कई व्यक्तियों से मैडम का झगड़ा हो गया है और मैडम रिपोर्ट करने के लिए थाने तक पहुंच गई है जब गांव के बुजुर्ग लोगों पर मैडम अपने पैर छुआ लेती है तभी चुप रहती है हमारे बच्चों का भविष्य नरक बन गया है।इस संबंध में हम मैडम से वार्ता करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया।






