सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे ने अवगत कराया है कि श्री राधा अष्टमी जन्मोत्सव के संबंध में 28 अगस्त को अपरान्ह 12 बजे बरसाना स्थित विंगस्टन होटल के सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि चार सितम्बर को श्री राधाष्टमी जन्मोत्सव कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें संबंधित अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।






