फरह।आज फरह में लोकनिर्माण राज्यमंत्री ,विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे

PDU समाचार

फरह । लोकनिर्माण राज्य मंत्री बृजेश कुमार आज फरह ब्लॉक में न केवल क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे अपितु स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे। गुरुवार 3.15 बजे ब्लॉक में विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके पूर्व 2.15 पर वह दीनदयाल धाम पहुंचेंगे और पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे। शाम 5 बजे फिर वह ब्लॉक में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी और शहीद सम्मान समारोह में उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*