मथुरा। बिजली चेकिंग को गए कर्मचारियों पर हमला

PDU समाचार

मथुरा। बिजली विभाग की टीम पर हमले का एक और मामला सामने आया है। थाना राया क्षेत्र की चौकी बिचपुरी के गांव गजू में बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए गई थी। टीम में अवर अभियंता सूर्य प्रकाश वर्मा, मुकेश बाबू, देवेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह के साथ राजस्व टीम मौजूद थी। टीम गांव में बिजली चोरी और बकाएदारों की चेकिंग कर रही थी। थाना राया प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेई ने बताया कि बिजली टीम द्वारा तहरीर दी गई। उसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चेकिंग में बिजली चोरी पकडी गई। जब टीम द्वारा कार्रवाई की बात कही गई तो ग्रामीण ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया । अभद्रता का विरोध करने पर एक युवक फावड़ा लेकर अधिकारी और कर्मचारियों को मारने दौड़ पड़ा। टीम अपनी जान से बचाकर वहां से भागकर आई और आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*