मथुरा(दीनदयाल धाम)मुख्यमंत्री योगी 22 को दीनदयाल धाम में मेले का करेंगे शुभारंभ

दीनदयाल धाम में 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री का होगा आगमन
PDU समाचार
मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम मथुरा के पदाधिकारियों द्वारा एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म उत्सव पर उनकी जन्मस्थली में होने वाले मेले व प्रदर्शनी उद्घाटन के लिए पूज्य योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री को आग्रह किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 22 को उद्घाटन समारोह में  आने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने सभी सरकारी विभागों को दिशा निर्देश दिए कि वह अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाएं। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।  ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष मिला 22 से 25 सितंबर 22 तक लगेगा प्रतिनिधि मंडल में अशोक टेंटीवाल  अध्यक्ष डॉ. कमल कौशिक महामंत्री राकेश गर्ग उपाध्यक्ष नरेंद्र पाठक कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल मंत्री रहे। यह जानकारी  स्मृति महोत्सव समिति के महामंत्री डॉ॰ कमल कौशिक  ने दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*