फरह। लोगो से भरे खड़े कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर दो की गई जान, 25 लोग घायल

लोगों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया

PDU समाचार

फरह l मथुरा के फरह में शनिवार देर रात्रि को परिवार के साथ गोगामेड़ी दर्शन करके लौट रहे कैंटर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। कैंटर के ड्राइवर ने रैपुरा चौकी से 200 मीटर पहले कैंटर को कच्चे में उतार कर खड़ा किया । सवारियां शौचालय जाने के लिए उतर ही रही थीं l कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कैंटर नीचे गड्ढे में जा गिरा
और टक्कर एवं चीख-पुकार की अवाज सुनकर पास के गांव के लोग पहुंचे और घायल लोगों को निकाला। सूचना पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और 5 एम्बुलेन्स के द्वारा घायलों को फरह सीएचसी भिजवाया। यहां से कुछ घायलों को आगरा एस एन हॉस्पिटल में रेफर किया गया। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 25 लोग गंभीर तरीके से घायल थे। ट्रक ड्राइवर संजीव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*