फरह।थाने वाले शिव मन्दिर पर धूमधान से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव राधाकृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा देख दर्शक हुये मंत्रमुग्ध

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
श्री भोलेबाबा सेवा समिति के ओर से फरह के प्राचीन थाने वाले शिव मन्दिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस आयोजन पर पूरे कस्बे के बच्चों की राधाकृष्ण की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छोटे छोटे बच्चों के राधाकृष्ण स्वरुपों को देखकर हर कोई भावविभोर हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों एक साथ इतने कृष्ण राधा के साथ पृथ्वी पर महारास कर रहे हो। सभी बच्चों की प्रस्तुति एक से बढ एक थी। पूरा मन्दिर परिसर अपार जनसमूह से भर गया। बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिये लोग घन्टों देर रात तक खडे रहे। माखन चोरी लीला के एक लघु नाटक
का मंचन भी किया गया।
बच्चों के उम्र के हिसाब से अलग अलग ग्रुप में नृत्य प्रतियोगितायें कराई गई। प्रथम प्रतियोगिता 5 से 9 वर्ष के बच्चों
के मध्य कराई गई। जिसमें 7 राधा कृष्ण के जोडों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर रिद्धी और सिद्धि, द्वितीय स्थान पर शिवांग
और कंचन तृतीय में अंशी और राधिका रहे। इन सभी बच्चों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया जबकि अन्य सभी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। द्वितीय प्रतियोगिता 10 से 16 वर्ष के बच्चों के मध्य कराई गई। इस प्रतियोगिता में 14 जोडों ने भाग लिया। बच्चों की कला और प्रतिभाओं को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
निर्णायक मण्डल के लिये निर्णय लेना भी मुश्किल सा ही था


इसलिये इस प्रतियोगिता में छंटनी करते हुये दो राउण्ड कराये गये। जिसमें प्रथम स्थान पर मानवी गर्ग और डौल्सी द्वितीय स्थान
खूश्बू और पिंकीसिंह और तृतीय स्थान सिमरन और प्रियंाशी पर रहे। समिति के अध्यक्ष रामभरोसी सिंघल और कस्बा प्रभारी सतीश कमार
व अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपालजी, नगर अध्यक्ष कृष्णकांत पचौरी, समिति के उपाध्यक्ष संजू लाला, महामंत्री चन्द्रशेखर वर्मा, कोषाध्यक्ष डा0 रवीन्द्र अग्रवाल, अशोक उदयवाल, मनोज (किरावली वाले) राजेश
सिंघल, घनश्याम स्वर्णकार, राजेश शर्मा, सैंकी, सोन्टू, नरेन्द्र सिंघल, गोविन्दा गोस्वामी आदि मौजूद थे। सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल की भूमिका में सुषमा
दीक्षित, सीमा केसी, कु0 खूश्बू, कु0 प्रिंयका रही। श्री भोले बाबा सेवा समिति फरह के सौजन्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति ने सभी नगरवासियों के सहयोग के लिये उनका आभार प्रकट किया। रात्रि 12 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*