फरह में शांति से बनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

आधी रात तक भजन संध्या और पूजा पाठ में बृज

PDU समाचार

फरह। बीते दिन घर घर कृष्ण जन्माष्टमी यानी कृष्ण कन्हैया का बर्थडे मनाया गया। राधा कृष्ण के मंदिरों पर आधी रात तक भजन संध्या और पूजा पाठ के कार्यक्रम चलते रहे। सुबह से मंदिरों में रौनक बढ़ गई। ज्यादातर लोगों ने इस दिन उपवास रखा। आस्थावान लोगों ने मंदिरों में लड्डू गोपाल को नई पोशाक पहनाई। गांव गांव मंदिरों को भगवान कृष्ण की याद में सजाया गया। धूप-दीपच रणामृत, तुलसी, गंगाजल आदि से पूजा की गई। हालांकि बीते दिन दिन में गर्मी का आलम रहा। रात में भी गर्मी की आहट थी। कारण, बादलों का आसमाँ में घटाटोप होना था। जैसे ही घड़ी की सूइयां बारह पर पहुंची मंदिरों के पट खुले, पूजा अर्चना हुई, प्रसाद बंटने लगा। पूरे दिन उपवास रहे लोग रात्रि में छत चांद के निकलने का इंतजार करने लगे। मध्य रात्रि तक जब चंदा मामा दिखाई नहीं दिए तो भक्तों के माथे पर चिंता की लकीर खिंचने लगी। बाद में बादलों के घूंघट से निकले चांद ने शमार्ती दुल्हन की तरह चेहरा दिखाया तो ग्रामीणों के मन प्रसन्न हो गए। अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*