फरह l प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने बनाई कृष्ण जन्माष्टमी

PDU समाचार 

फरह । बृज, कुंज गली, गोपियां…. सब भगवान कृष्ण के जीवनवृत्त से जुड़ी स्मृतियां है, जिन्हें कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में याद किया गया और नन्हें छात्रों को कृष्ण जैसा बनने के लिए प्रेरित किया गया। फरह क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। छडगांव के उच्च प्राथमिक विधालय में प्रधानाध्यापक हेमराज सिंह और टीचर्स ने छोटे छोटे बच्चों के बीच शान से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। नन्हें मुन्ने कृष्ण के रूप मे सजे हुए ऐसे लग रहे थे मानो साक्षात बालकृष्ण स्वयं इस धरा पर उतर आए हों। गढ़ाया, महुअन फतिहा, बरारी, खेरिया, सेरसा, झुडावई, परखम आदि गांवों के सरकारी स्कूलों में पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक महामंत्री संजीव कुमार और कोषाध्यक्ष चंद्रपाल व अन्य पदाधिकारियों ने त्योहार की बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*