मथुरा lआपने भी घर पर तिरंगा लगाया होगा… वापस रखने का नियम जानते हैं आप? ये होता है सही तरीका

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक, सत्य प्रकाश निगम 

PDU सामाचार

मथुरा l 15 अगस्त के मौके पर पूरे देशभर में लोगों ने अपने घर पर झंडा लगाया था. आजादी के जश्न के बाद अब जिम्मेदारी है कि लोग राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और तिरंगे को फिर से ससम्मान रखा जाए. दरअसल, जिस तरह से झंडा रोहण करने के कई नियम होते हैं, उसी तरह अब झंडे को रखने और उतारने के भी कई नियम हैं. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपने घर पर लगे झंडे को किस तरह उतारना चाहिए और किस तरह से इसे रखना चाहिए.
कैसे रखना चाहिए झंडा भारतीय झंडा संहिता के अनुसार, अगर आपको लगता है कि झंडा फट गया है या फहराने लायक नहीं है तो इसे दफना दें. इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि नेशनल फ्लैग का अपमान ना हो. इसके अलाव कई संगठन झंडा वापस लेने की मुहिम चला रहे हैं तो अगर आप ऐसा करना चाहें तो उन्हें भी दे सकते हैं.झंडे को दफनाने के लिए उसे पहले एक बॉक्स में रखें और सम्मान के साथ शांतिपूर्ण माहौल में दफना दें. मगर इसे कचरादान या फिर अन्य जगहों पर ना फेकें. अगर आपको लगता है कि आपका झंडा सही है और इसे दोबारा फहराया जा सकता है तो इसे अपने पास समेट कर रख लेंl
इसे समेटने का तरीका होता है, जिसमें झंडे को लंबवत केसरिया और हरे रंग की पट्टी को सफेद के पीछे कर दें. फिर अशोक चक्र के दोनों तरफ के हिस्से को पीछे कर दें. यानी जब आप झंडा समेटेंगे तो आपको सिर्फ चक्र दिखाई देगा।इस तरह झंडे को समेट कर कोई भी सुरक्षित स्थान पर रख दें. ये आपकी जिम्मेदारी है कि आपके घर में या आस-पास झंडे का अपमान ना हो. अगर कोई झंडे का अपमान करते हुए उसका दुरुपयोग करते हुए पाया जाता है तो तीन साल तक की जेल हो सकती है l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*