मथुरा lजन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, जाने अपनी राशि के बारे में

PDU सामाचार 

मेष- मेष राशि के जातकों को सुख समृद्धि के लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की लाल चंदन से पूजा करनी चाहिए.

वृषभ- इस राशि के जातको कों भगवान श्री कृष्ण को गोपी चंदन लगाना चाहिए. इससे संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को अपनी आर्थिक समस्या दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण पर तुलसी जल और मंजरी चढ़ानी चाहिए.

कर्क- भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातकों को गाय के कच्चे दूध से उनका अभिषेक करना चाहिए.

सिंह- सिंह राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को धातु की बांसुरी चढ़ानी चाहिए. इससे सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है.

कन्या- कन्या राशि वालों को कृष्ण जन्मोत्सव के पूजन के समय पंजीरी का भोग लगाना चाहिए. इससे धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी.

तुला – इस राशि के जातकों को पूजा के बाद बाल-गोपाल को माखन मिश्री चढ़ाना चाहिए.इससे आपको व्यापार में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को भगवान शहद से श्री कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए. इससे घर में सुख-शांति आती है.

धनु – इस राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को पूजा में पीले फूल और पीताम्बर चढ़ाएं. इससे कृष्ण भगवान प्रसन्न होंगे.

मकर- मकर राशि वाले जातक भगवान श्री कृष्ण को मोर के पंख चढ़ाएं. इससे आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी.

कुंभ – इस राशि के जातक गंगा जल से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें. इससे  आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

मीन – मीन राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक पीली गाय के दूध से करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*