फरह l ब्लाक प्रमुख एवं मुस्लिमों संग निकाली तिरंगा रैली

PDU समाचार 

फरह । ब्लाक प्रमुख (पति) अनिल सिंह ने ब्लाक से तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें मुस्लिम समुदाय ने बढ़ चढ़ कर शिरकत की। तमाम मुस्लिम युवा और वृद्धों ने देश भक्ति का परिचय दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि भाजपा मुस्लिमों की हितैषी पार्टी है, जो राष्ट्रीय धारा के साथ हैं। जो देश, राष्ट्र और समाज के विरुद्ध है, उसके लिए मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसी यमराज से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या मुस्लिमों ने देश के लिए प्राण निसार नहीं किए। क्या वे भारत रत्न नहीं बने? जो देश के लिए कुर्बान हुआ है वह हिन्दू हो या मुस्लिम, वह हमारे लिए पहले शहीद है। यात्रा कस्बे से होते हुए दीन दयाल धाम होते हुए वापस ब्लाक कार्यालय पर पहुंची। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा, डॉ लाखन सिंह, लाल सिंह तरकर, शाकिर, जुम्मा आदि सेंकड़ों मुस्लिम भी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*