आन बान और शान से फरह फहराया तिरंगा
PDU समाचार

नन्हे मुन्ने की पर्व पर मनमोहक प्रस्तुति
फरह l कस्बा सहित में आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा गौरव के साथ फहराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। छात्र एवं छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मेरठ विशिष्ट अतिथि महेश पचौरी, अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, व्यवस्थापक नरेन्द्र कुमार पाठक, दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, जनशिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक गोपीनाथ अग्निहोत्री रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सारस्वत, समस्त अध्यापक अध्यापिकाये और छात्र एवं छात्राएं व क्षेत्र के प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे ‘छड़गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हेमराज सिंह ने झंडारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख अनिल तरकर, धन्वंतरि एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में अध्यक्ष देवेश सारस्वत और प्रभारी दिलीप शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कालेज सचिव प्रियंक सारस्वत, प्रवक्ता भरत गोयल, अनिल तरकर, रामचंद्र दीक्षित, सचिन, वीरेंद्र, सविता व अन्य स्टाफ और स्टूडेंट्स मौजूद रहे। ईशान इंजीनियरिंग कॉलेज में चेयरमैन सक्षम अग्रवाल ने झंडा फहराया। इस मौके पर ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल, कुल सचिव एस के सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। केसीसी कॉलेज आफ फार्मर्सी में चेयरमैन चौधरी अनिल सिंह ने फहराया।ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने साँस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डायरेक्टर आदेश सिंह, कृष्ण वीर सिंह और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। राम दुलारी ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ओल में चेयरमैन निरंजन सोलंकी डायरेक्टर कृष्ण वीर ने संस्थान पर ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में अभिषेक सोलंकी, महेश और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। उषा एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में वाईस चेयरमैन विपिन अग्रवाल ने झण्डारोहण किया। हीरालालतेजो देवी आईटीआई बरारी में चेयरमैन चंद्रवती पोइया द्रौपदी देवी आईटीआई महुअन में चेयरमैन कैप्टन भँवर सिंह, एडिफाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चेयरमैन हर्ष भास्कर ने झंडा फहराया






