PDU समाचार
देवेन्द्र गोस्वामी

फरह। बीते दिन महुअन टोल से बाईक रैली और तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन मथुरा गोवर्धन चौराहा पर हुआ। टोल प्लाजा पर 75 आजादी के अमृतमहोत्सव पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श सोहन पाल द्वारा किया गया । उसके बाद बाइक रेली व पैदल मार्च किया गया, जिसमें सैंकड़ों वाहन शामिल हुए। इस मौके पर टोल डायरेक्टर कुलदीप ठाकुर, टोल मैनेजर रज्जन बाबू और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।






