प्रतिद्वंदी लाला राम को 68 मतों से किया पराजित
– 4 अगस्त को हुई थी पांच बूथों पर वोटिंग

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
फरह ब्लाक के गढ़ाया लत्तीफुर पंचायत में हुए उपचुनाव में
गांव के रामवीर चौधरी को विजयश्री मिली है। इन्होंने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 68 मतों से पराजित किया है। शुक्रवार को ब्लाक पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। 12 बजे जैसे परिणाम आया रामबीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ब्लॉक पर उनकी जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें
गढ़ाया लत्तीफुर गांव के तत्कालीन प्रधान की हार्ट अटेक से
मौत के बाद उपचुनाव हुआ था।
उपचुनाव में 2272 मतदाताओं ने मतदान किया था। ।
प्रधान पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे। लेकिन
रामवीर चौधरी ने सबको पछाड़ते हुए
68 मतों से विजयी हुए।
लाला राम को 1052 और रामवीर चौधरी को 1120 मत मिले है।

पंचायत उपचुनाव में सीओ रिफाइनरी धर्मेन्द्र सिंह चौहान व थानाध्यक्ष फरह राजकमल मतगणना स्थल पर मय फोर्स मौजूद रहे।
और शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराई व विजयी प्रत्याशी रामवीर चौधरी को सुरक्षित घर पहुँचाया।






