गोस्वामी कॉम्प्लेक्स पर किया गया उ.प्र.श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत भंडारा
आगरा।अमित उपाध्याय
सम्पादक PDU समाचार

पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर एवं सिकंदरा क्षेत्र में लगने वाले मेले पर गोस्वामी कॉन्प्लेक्स के के नगर सिकंदरा आगरा पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नितेश शर्मा संपादक हिंदी दैनिक जनसंदेश टाइम्स के द्वारा किया गया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय , जिला सचिव मनोज पुरी द्वारा संपादक नितेश शर्मा , उप संपादक गिरजा शंकर शर्मा एवं कुलदीप शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया कांपलेक्स के व्यापारियों द्वारा बताया गया कि पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का भंडारे में विशेष सहयोग रहा एवं नितेश शर्मा जी ने उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों के हितों में किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर दैनिक अयोध्या टाइम्स के जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह, सांध्य पहल के संवाददाता महिपाल सिंह ,देवेंद्र पुरी ,आकाश पुरी , अमन गोस्वामी, नारायण सिंह ,अशोक पुरी शिवम लवानिया आदि उपस्थित रहे
Share on:
WhatsApp





