आगरा।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अमित उपाध्याय

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया

आगरा।उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पं.दीनदयाल उपाध्याय समाचार (पीडीयू समाचार) के संपादक अमित उपाध्याय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।यूनियन प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी के एवं प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय के द्वारा आगरा स्थित कार्यालय पर अमित उपाध्याय को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव नरेंद्र भारद्वाज, मथुरा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कौशिक, सचिव योगेश भारद्वाज के अलावा आगरा जिले के आशीष रावत, बांके शर्मा, कुलदीप शर्मा, शिवम लवानिया, मनोज पुरी, ब्रह्मा दुबे आदि तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*