मथुरा।कोतवाली इंचार्ज विजय सिंह ने की वृद्ध महिला से बदतमीजी चोरी की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी वृद्ध महिला, वापस लौटाया

मथुरा।प्रोफेसर कॉलोनी निवासी वृद्ध महिला कृष्णा देवी के घर हुई चोरी की घटना को लेकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने गई।

आरोप है उनके साथ कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बदतमीजी करते हुए वापस लौटा दिया वृद्ध महिला कृष्णा देवी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया गुरुवार को जयपुर से अपने बेटों से मिलकर अपने प्रोफेसर कलोनी स्थिति अपने घर पहुंची तो छत पर बने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला वह सामान बिखरा हुआ पाया गया।व उनके कमरे मे रखी एक सोने की चैन और दस हजार की नकदी व कीमती सामान चोरी हो गया।और घर में लगे सीसीटीबी कैमरे भी तोड़ दिए।उन्होंने बताया वह कुछ दिनों के लिये जयपुर चली गयी थी।यह घर उनके पति गोविंद प्रसाद का है जिनका कुछ बर्ष पूर्व देहांत हो चुका है।घर में हुई चोरी की घटना जानकारी उन्होंने 112 को दी। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची तो कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने पीड़ित को चार घण्टे बैठा कर रख ओर और उसके बाद तहरीर लेकर फटकार कर भगा दिया। लेकिन अभी तक पीड़ित महिला की एफ आई आर भी दर्ज नहीं हुई।बृद्ध महिला ने कोतवाल के इस रवैया से दुखी होकर कप्तान के आवास पर जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*